{"_id":"58348d8f4f1c1bc05513ae61","slug":"youth-enterd-in-school-premises-and-teased-girls-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस के समक्ष हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस के समक्ष हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनहरा रोड स्थित केएल पालीटेक्निक परिसर में मंगलवार को एक बाहरी युवक ने पहले वहां पहुंचकर युवतियों से छेड़खानी की। कालेज प्रबंधन की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली की हवालात में डाल दिया देर शाम तक युवक को छुड़ाने के लिए परिजन और संबंधी कोतवाली में जमा रहे।
केएल पालीटेक्निक के सुनहरा स्थित परिसर में इन दिनों खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। आरोप है कि पिछले दो दिनों से नंदविहार सुनहरा गांव निवासी एक युवक मोहित परिसर में आकर युवतियों से छेड़छाड़ कर रहा था। सोमवार को छात्राओं की शिकायत पर कालेज प्रबंधन ने उससे पूछताछ की तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। कभी वह खुद को पुलिस अधिकारी तो कभी पिता को पुलिस क्षेत्राधिकारी बताता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली गंगनहर ले आई, जहां पूछताछ के दौरान एक बार फिर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस में होने का रौब गालिब करते हुए उसने कोतवाली में भी जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया तो वह समोसे खाने की मांग करने लगा। वह हवालात के दरवाजे को जोर-जोर से हिलाता रहा। बाद में पुलिस कर्मियों ने उसे समोसे खिलाकर शांत किया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना देकर कोतवाली बुलाया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। देर शाम तक परिजन उसे छुड़ाने के लिए कोतवाली में जमा रहे। वहीं पालीटेक्निक प्रबंधन की ओर से भी दी गई शिकायत वापस लेने के प्रयास होते रहे।