{"_id":"673e220db70493a49d038764","slug":"youth-dies-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-552439-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई है। युवक का शव घर के एक कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। शव के समीप ही एक तमंचा भी पड़ा था। पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जता रही है।
कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में 30 वर्षीय अफजाल पुत्र तूफैल अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार रात को वह एक कमरे में सोने के लिए चला गया। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थी। देर रात अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज आई। वह भागकर कमरे में गई तो देखा कि पति का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा है। वहीं पास में एक तमंचा भी पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात एसके सिंह और सीओ नरेंद्र पंत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच की। साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव के समीप ही तमंचा भी पड़ा मिला है। आशंका है कि गोली इसी तमंचे से चली है। गोली कनपटी पर लगी है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट हो जा सकेगी। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। बता दें कि दो माह पहले मृतक के छोटे भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
कलियर के मुकर्रबपुर में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने देर शाम मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलियर थाने में दर्ज मुकदमें में मृतक मोहम्मद अफजाल के भाई जिशान अहमद ने बताया कि 19-20 नवंबर की रात करीब 12:20 बजे उसका भाई मोहम्मद अफजाल व भाभी अपने कमरे में थे। वह अपनी बैठक में बैठा हुआ था। उसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने बैठक के कमरे से बाहर निकल कर इधर-उधर देखा तो कुछ मालूम नहीं हुआ। वह वापस बैठक के कमरे में आकर बैठ गया। तभी 5-10 मिनट बाद उसकी भाभी शोर मचाती हुई अपने कमरे से बाहर निकली और बोली कि कोई अफजाल को मारकर भाग गया। जब जाकर देखा तो उसके सिर में गोली लगी हुई थी। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक अफजाल के भाई जीशान की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।