फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth dies after being hit by train, many trains are late

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, कई ट्रेनें हुईं लेट

Fri, 23 Sep 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

रेलवे लाइन से शव हटने के बाद ट्रेन को चलाया गया।बृहस्पतिवार देर रात कंट्रोल मुरादाबाद से सूचना मिली कि एक युवक की अकोढा खुर्द और कुड़ी नेतवाल गांव के मध्य ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक के पिता ने बताया कि बेटा घर से नाराज होकर रात में निकला था। वहीं, हादसे के बाद लक्सर रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-लखनऊ सुपर फास्ट डेढ़ घंटा, देहरादून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस आधा घंटा और किसान एक्सप्रेस 20 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन
Youth dies after being hit by train, many trains are late

विस्तार

ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने सूचना मुरादाबाद दी। इस दौरान लक्सर रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद की ओर जाने वाली कई ट्रेनें आधा घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रहीं। रेलवे लाइन से शव हटने के बाद ट्रेन को चलाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात कंट्रोल मुरादाबाद से सूचना मिली कि एक युवक की अकोढा खुर्द और कुड़ी नेतवाल गांव के मध्य ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने का प्रयास किया। मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान अंकित (20) निवासी अकोढ़ा, लक्सर के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक के पिता ने बताया कि बेटा घर से नाराज होकर रात में निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद लक्सर रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-लखनऊ सुपर फास्ट डेढ़ घंटा, देहरादून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस आधा घंटा और किसान एक्सप्रेस 20 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed