फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth deaths in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक मौत

Thu, 30 Mar 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो झबरेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो झबरेड़ा Updated Thu, 30 Mar 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दोस्तों के साथ खरीदारी करने गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव को युवक के घर के बाहर छोड़कर सभी साथी फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीण के पूछने पर साथियों ने दुर्घटना में मौत की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इससे पहले कि परिजन घर के बाहर आते युवक के दोस्त फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही।


झबरेड़ा क्षेत्र के खरक गांव निवासी अंकुर-24 अपने चार साथियों के साथ कुछ खरीदारी करने ट्रैक्टर ट्राली से नागल गया था। देर रात उसका शव घर के बाहर छोड़कर साथी फरार हो गए। तभी किसी ग्रामीण ने पूछताछ की तो उन्होंने सीडकी चौराहे पर टैंपो की चपेट में आने से अंकुर की मौत का हवाला दिया। इसके बाद अंकुर के परिजनों से बिना बताए शव घर के बाहर छोड़कर चलते बने। परिजनों को जब सूचना मिली तो घर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही साथियों से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन सभी फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। झबरेड़ा थाना प्रभारी विक्रम सिंह रावत का कहना है कि परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों की ओर से तहरीर आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed