फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth becomes a victim of poison poisoning in Tempo

टेंपो में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ कर्मचारी

Sun, 07 Mar 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth becomes a victim of poison poisoning in Tempo
रुड़की। कंपनी से ड्यूटी कर टेंपो से घर लौट रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में वह इमलीखेड़ा के पास पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस टेंपो की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही रूट के टेंपो चालकों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस कर्मचारी के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी अमन कुमार भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार शाम ड्यूटी खत्म होने पर वह टेंपो में बैठकर रुड़की आ रहे थे। जैसे ही टेंपो रामनगर चौक पहुंचा तो जहरखुरानी गिरोह ने उन्हें शिकार बना लिया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अमन के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद आया। कंपनी में पूछा तो पता चला कि वह ड्यूटी कर घर निकले थे। परिजनों ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। रविवार तड़के चार बजे परिजनों के पास कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने बताया कि उनका बेटा इमलीखेड़ा के पास मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को लेकर कोतवाली आए। यहां अमन ने बताया कि रामनगर चौक पर टेंपो रुकने तक याद है, इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। उनकी जेब में रखी करीब आठ हजार की नकदी और मोबाइल गायब हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टेंपो चालकों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed