फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth beaten up for protesting against dumping of debris on the road, six named

Roorkee News: रास्ते पर मलबा डालने के विरोध में युवक को पीटा, छह नामजद

Mon, 29 Jun 2026 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up for protesting against dumping of debris on the road, six named
टांडा महतौली गांव के पास खेत के रास्ते पर मलबा डालने का विरोध करने पर एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सुमित कुमार ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 जून 2026 की सुबह करीब छह बजे वह अपने खेत पर गया था। आरोप है कि गांव गुलशन और अमर खेत के सामने स्थित रास्ते चकरोड से जेसीबी मशीन की मदद से पत्थर, रेत और अन्य मलबा उठाकर अपने खेत में डाल रहे थे। सुमित ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो दोनों लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

फावड़े से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि फावड़े के वार से उसके मुंह पर गंभीर चोट लगी थी। इससे उसका एक दांत टूट भी गया। पीड़ित का आरोप है कि वह किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा लेकिन कुछ देर बाद दो महिलाओं अन्य लोगों ने दोबारा लाठी-डंडे और सरिये से उसके घर में घुस मारपीट कर मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर परिवार और पड़ोस के लोगों मौके पर आ गए। उन्होंने मारपीट करने वालों से उसकी जान बचाई थी। घायल अवस्था में परिजन उसको लेकर अस्पताल ले गए थे। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि टांडा महतौली गांव निवासी दो महिलाओं समेत गुलशन, अमर, बंटी, बादल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed