फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth attacked teenager, seriously injured

Roorkee News: युवकों ने किशोर पर किया हमला, गंभीर घायल

Wed, 14 Jun 2023 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked teenager, seriously injured
घर के बाहर चबूतरे पर बैठे किशोर पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी मोहल्ला निवासी शाकिब ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। इसी बीच मोहल्ले के कुछ युवक वहां पर आए और उसे चबूतरे से उठने की बात कही। उसने विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज कर दी। विराेध करने पर युवकों ने किसी धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। इाो उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर परिजनों और आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से कार्रवाई की मांग गई है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed