फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth attacked in marriage ceremony, serious

शादी समारोह में युवक पर हमला, गंभीर

Sun, 08 May 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked in marriage ceremony, serious
शादी समारोह में आए युवकों पर लक्सर के युवकों ने लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव डुमनबुरी निवासी मान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा नीरज अपने दोस्त संजय के साथ लक्सर कस्बे में रहता है। 26 मार्च को सोसायटी रोड स्थित केशव नगर में एक शादी थी। शादी समारोह से एक दिन पहले संजय के घर दावत चल रही थी। दावत में नीरज भी शामिल था। इसी दौरान एक बच्चे ने नीरज को बताया कि एक युवक घर के पास बुला रहा है। नीरज दोस्त के घर से बाहर निकलकर आया तो पहले से खड़े छह युवकों ने लाठी डंडे, लोहे के सरियों से उसपर हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कई दिनों तक उसका उपचार चला। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमन, आशीष निवासी अकबरपुर ऊद निवासी और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed