{"_id":"66e619cec3a592ec9004dcd4","slug":"youth-arrested-with-10-liters-of-raw-liquor-roorkee-news-c-5-1-drn1030-501523-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
I
IIकोतवाली के दो पुलिसकर्मियों ने सेठपुर गांव के पास से एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को कोतवाली के पुलिसकर्मी शूरवीर सिंह व रविन्द्र चौहान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह बसेड़ा खादर से सेठपुर के पास पहुंचे उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि दीपक निवासी बहादुरपुर खादर के पास से कच्ची शराब बरामद हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I
I
I
Iदो घरों में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
I
Iलक्सर। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रायसी में दो घरों में बिजली चोरी पकड़ ली। ऊर्जा निगम के एई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खानपुर ऊर्जा निगम के एक एई विवेक गुप्ता ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देहरादून से विजिलेंस टीम आई थी। टीम में शामिल हनुमान सिंह रावत, धनंजय कुमार, विकास कुमार, खजाना सिंह चौहान, लाइनमैन ने उन्हें साथ लेकर रायसी में छापा मारा था। इस दौरान कुलदीप और तेजपाल के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iउधार के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
I
Iलक्सर। खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर पैसे उधार लेकर न लौटाने और उसे व उसके बेटे को फोन कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी इकराम ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले वसीम, मुस्तकीम ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे और जल्द ही लौटने का वादा किया था। आरोप है कि पैसे नहीं लौटाने और पैसे मांगने पर सात जुलाई को वसीम, मुस्तकीम व राशिद उर्फ माटो ने उसे गाली-गलौज कर धमकी दी। आरोप कि उन्होंने इसके बाद उसके बेटे अदनान को फोन कर धमकी दी। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। I