फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth absconded after robbing 12 thousand from a milk trader

Roorkee News: दूध कारोबारी से 12 हजार लूटकर युवक फरार

Fri, 05 Sep 2025 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Youth absconded after robbing 12 thousand from a milk trader
दूध कारोबारी से तीन युवकों ने 12 हजार की नकदी छीन ली और खेतों के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। वहीं, पुलिस लेनदेन का मामला होने की आशंका के मद्देनजर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगभग चार बजे नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी कालू ठेकेदार का नौकर डेलना गांव में दूध निकालने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह डेलना आईटीआई भवन के पास पहुंचा तो आरोप है कि गन्ने के खेत से तीन युवकों ने उसकी बाइक के सामने खड़े होकर उसे रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए आतंकित किया। आरोप है कि एक बदमाश ने दूधवाले के हाथ पर डंडा मारा और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया।
विज्ञापन


पर्स में रखी 12 हजार की नकदी लूटकर व फोन को नीचे गिराकर बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित वसीम निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर ने झबरेड़ा पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक पुलिस चौकी इंचार्ज जयसिंह राणा मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस मामले को लेनदेन के पहलू से जोड़कर भी पड़ताल कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक सिंह ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed