{"_id":"681363055cef83b391060f67","slug":"young-man-hanged-himself-under-suspicious-circumstances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-678606-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फंदा लगाया
विज्ञापन
एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी निवासी गौरव (24) बृहस्पतिवार को तड़के घर में लेटा हुआ था। कुछ समय बाद उसके परिजनों ने उसका शव कमरे में फंदे से लटका देखा। परिवार के लोग रोने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां एकत्रित हो गए। चुन्नी से लटके युवक के शव को नीचे उतारा गया।
मामले की सूचना झबरेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।