{"_id":"65205529064e5fb6e9044a84","slug":"young-man-asked-for-ransom-in-the-name-of-kidnapping-of-aunts-son-roorkee-news-c-5-1-drn1030-260571-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक ने मौसी के बेटे के अपहरण के नाम पर मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक ने मौसी के बेटे के अपहरण के नाम पर मांगी फिरौती
विज्ञापन
Iबदमाशों का डर दिखाने का आरोप, पुलिस को दी गई थी तहरीर
I
Iपुलिस ने जांच की तो पकड़ में आया मामला, मुकदमा दर्जI
एक युवक ने बदमाशों का डर दिखाकर मौसी के बेटे का अपहरण करने के नाम पर चार लाख की फिरौती मांग की। पुलिस ने मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मंदाकिनी कॉलोनी, मोहनपुरा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और 10 साल के बेटे के साथ रहता है। दो अक्तूबर की दोपहर उनके पास साढ़ू का बेटा वैभव आनंद मूलरूप निवासी गांव मुंडेट, मंगलौर और हाल निवासी रामपुरी मुजफ्फरनगर घर आया था। उसने बताया कि दो सप्ताह पूर्व उसे तीन बाइक सवार मिले थे।
उन्होंने उनके घर की जानकारी ली थी। इस पर उसने उन्हें पूरी जानकारी दे दी थी। बताया कि चार दिन बाद काले रंग की स्कार्पियो में 25 बदमाश मिले थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी और उनके व बेटे अथर्व की जानकारी मांग ली। इस दौरान वैभव के पास एक नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। वैभव ने बताया कि यह कॉल फिरौती के लिए थी। यह लोग खतरनाक हैं और चार लाख की मांग कर रहे हैं। साथ ही बताया कि चार अक्तूबर तक चार लाख नहीं देने पर वह अथर्व का अपहरण कर लेंगे। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जांच में पता चला कि फिरौती किसी और ने नहीं वैभव ने ही मांगी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।