{"_id":"67fd4e36062f5202a807e365","slug":"young-man-accused-of-physical-abuse-assault-and-abuses-roorkee-news-c-5-1-drn1027-664738-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक पर शारीरिक शोषण, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक पर शारीरिक शोषण, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
विज्ञापन
एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने कलियर पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि वह करीब चार साल से पिरान कलियर में रहकर दरगाह परिसर में सफाई का कार्य करती आ रही है। इस बीच उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। वह भी दरगाह परिसर में सफाई का काम करती है।
महिला और उसमें बातचीत के दौरान मेलजोल बढ़ गया। आरोप है कि उक्त महिला ने कहा कि उसका एक बेटा है। वह अपने बेटे के साथ अकेली रहती है। तुम दोनों सहमत हो तो वह उसकी शादी अपने बेटे से करा देगी। पीड़ित महिला उसकी बात से सहमत होकर शादी के लिए राजी हो गई।
इसके बाद वह साथ में रहने लगे और बिना शादी के ही उसका बेटा शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ समय बीत जाने के बाद उसने जब शादी की बात कही तो मां-बेटे ने मना कर दिया। पीड़ित महिला ने न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।