फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Worship of Goddess Kushmanda at Mankameshwari Durga Temple

Roorkee News: मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा

Wed, 14 Oct 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Kushmanda at Mankameshwari Durga Temple
मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में बुधवार को चतुर्थ नवरात्र पर मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन की ओर से आयोजित पूजन में यजमान मुकेश शर्मा और उनकी पत्नी निशा शर्मा सहित जैन परिवार और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर आचार्य सारांश शर्मा, निशांत शर्मा, यश शर्मा, हनुमंत और काव्यांश और मुख्य पुजारी अजय शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। मां का पंचामृत से स्नान कराकर सोलह शृंगार किया गया। मंदिर आचार्य ने बताया कि मां कूष्मांडा अंधकार को दूर कर प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करने वाली देवी है। उनकी आराधना से भक्तों को बल, आयु, यश, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। पूजा के बाद सामूहिक आरती की गई और माता को पुष्पांजलि अर्पित कर फलाहार व पंचमेवा का भोग लगाया गया। इस दौरान मनोज जैन, नवीन कुमार, अलका जैन, दीपा, ईशा जैन और माया गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed