Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   World Antimicrobial Awareness Week begins at AIIMS

Roorkee News: एम्स में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह शुरू

Thu, 19 Nov 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
World Antimicrobial Awareness Week begins at AIIMS
बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। दवाओं के अनावश्यक और अत्यधिक उपयोग से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) की समस्या तेजी से चुनौती बन रही है। इसे लेकर एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने आमजन को जागरूक रहने और एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल केवल चिकित्सकीय सलाह पर करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बुधवार को एम्स में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (वॉव-2026) का शुभारंभ हुआ। 24 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के प्रति स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल प्रबंधन और संक्रमण की सही पहचान के लिए बेहतर व्यवस्थाएं अपनाना जरूरी है। आयोजन अध्यक्ष मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रसन्न कुमार पांडा ने एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप की नीतियों और प्रभावी कार्यप्रणालियों की जानकारी दी। आयोजन सचिव डॉ. वान्या ने सप्ताहभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए दवाओं के जिम्मेदार और तर्कसंगत उपयोग को जरूरी बताया। इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. रचना रोहिल्ला ने प्रतिभागियों को एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम और दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed