Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Workers disappear after taking an advance; case registered

Roorkee News: 98 हजार एडवांस लेकर गायब हुए श्रमिक, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Workers disappear after taking an advance; case registered
कोल्हू पर काम करने के लिए 98 हजार की रकम एडवांस लेकर कर्मचारी दो दिन के बाद ही गायब हो गए। कोल्हू संचालक के संपर्क करने पर उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले। कोल्हू संचालक ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा गांव निवासी शौकीन ने बताया कि वह गांव में गन्ना कोल्हू चलाते हैं। उन्हें कोल्हू पर काम करने के लिए श्रमिकों की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के सिकरोड़ा गांव निवासी लोगों से संपर्क किया था। सब कुछ तय होने के बाद उन्होंने वहां के ग्राम प्रधान के भतीजे की मौजूदगी में आरोपी परवेज, कामिल, समीर व 2 अन्य अज्ञात को बतौर एडवांस 98 हजार की रकम भी दी। 1 नवंबर को पांचों श्रमिक उनके कोल्हू पर काम करने के लिए आए। तीन नवंबर को तीनों आरोपी वहां से बिना बताए गायब हो गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले। काफी प्रयास के बाद भी वह उनसे संपर्क नहीं कर सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed