फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Work will be done for upliftment by connecting the society: Dr. Tyagi

समाज को जोड़कर उत्थान के लिए होगा काम: डा. त्यागी

Mon, 29 Nov 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Work will be done for upliftment by connecting the society: Dr. Tyagi
केंद्रीय परियोजना निदेशक एवं पूर्व मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2011 डॉ. उदिता त्यागी और अखिल भारतीय ब्रह्मऋषि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र त्यागी का रुड़की पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित अनिरुद्ध त्यागी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि जल्द उत्तराखंड में अखिल भारतीय ब्रह्मऋषि महासंघ का अखिल भारतीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें त्यागी समाज, भूमिहार, राय मोहियाल गालव चिपावन आदि ब्रह्मर्षि समाज को जोड़कर समाज उत्थान के लिए का काम किया जाएगा। डॉ. गजेंद्र त्यागी ने कहा ब्रह्मऋषि महाकुंभ के आयोजन के लिए सभी को एकजुट होकर कार्यक्रम की तैयारी करनी है। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पूरे प्रदेश का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील त्यागी के निर्देश पर रुड़की त्यागी समाज के नगर अध्यक्ष नवीन त्यागी को उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया गया। विकास त्यागी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान संरक्षक जेडी त्यागी, अरुण त्यागी, नवीन त्यागी, सतीश त्यागी, सुशील त्यागी, अनिल त्यागी, तरुण त्यागी, सोमेश त्यागी, बृजेश फौजी, संदीप त्यागी, शशिकांत त्यागी, हार्दिक त्यागी, विकास त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, त्यागी विकास एवं कल्याण सभा की ओर से हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्रह्मऋषि महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदिता त्यागी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि महासंघ की स्थापना के दो वर्ष पूरे होने पर 25 और 26 दिसंबर को प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में समाज के दो लाख व्यक्तियों का ब्रह्मऋषि महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय सचिव तरुण त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्यागी, संरक्षक बलिस्टर त्यागी, प्रमोद त्यागी, विकास त्यागी, योगेश त्यागी, अशोक त्यागी, डॉ. अभिषेक त्यागी, नरेश त्यागी, आनंद त्यागी, सन्नी त्यागी, आयुष त्यागी, पार्षद अनुज त्यागी, आदेश त्यागी, मुकेश त्यागी, विशेष त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed