रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म काफी नीचे होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए रेल विभाग ने प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया है। शीघ्र ही काम पूरा होने की उम्मीद है।
रुड़की और लक्सर में प्लेटफार्म को ऊंचा करने की मांग काफी दिनों से क्षेत्र के लोग कर रहे थे। रुड़की में प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन तथा लक्सर में प्लेटफार्म नंबर 3 व 4 काफी नीचे होने के कारण लोग पटरियों को पार करके ही एक दूसरे प्लेटफार्म पर आते व जाते थे। इस कारण क्षेत्र के लोग इन्हें ऊंचा करने की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। अब इसका निर्माण कार्य एक माह के अंदर लगभग पूरा हो जाएगा। इस निर्माण के पूरा होने से लोगों में काफी खुशी है। क्षेत्र के भूषण लाल, बबलू चौधरी, सचिन शर्मा, विनोद कुमार, राजू अरोड़ा, सचिन, नेहा शर्मा, कांता अरोड़ा, सुनील शर्मा आदि ने बताया कि प्लेटफार्म के ऊंचा होने से यात्रियों को समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश कुमार ने बताया कि 2021 में हरिद्वार में कुंभ है। इसके तहत रुड़की और लक्सर में भी नीचे हुए प्लेटफार्म को ऊंचा किया जा रहा है।