{"_id":"6287a806db7d422ffe00b1a1","slug":"woman-sets-herself-on-fire-by-sprinkling-diesel-death-roorkee-news-drn412259256","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलेश में महिला ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलेश में महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। 80 फीसदी से ज्यादा झुलसी महिला की हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर मौके से डीजल व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के जटोल निवासी परवीन (23) का विवाह दो वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा निवासी शौकीन के साथ हुआ था। शादी के बाद महिला को एक पुत्र भी हुआ। शुक्रवार सुबह महिला की ससुरालवालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसका पति मजदूरी करने के लिए घर से बाहर निकल गया। सुबह करीब सात बजे महिला ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। महिला को आग में जलता देख ससुरालवाले उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक वह 80 फीसदी तक झुलस चुकी थी। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से महिला को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार दोपहर को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्ट्या गृह क्लेश का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने मौके से डीजल और अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।