फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Roorkee News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 25 May 2024 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
I
विज्ञापन

IIमृतका के भाई ने गला दबाकर और जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप
I
I

I
Iपुलिस को दी तहरीर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
I
Iएक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालवालों पर गला दबाकर और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
I
I
I
Iथाना भगवानपुर क्षेत्र के सिरचंदी निवासी आरिफ ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मेहरुन्निसा की शादी करीब चार साल पहले कलियर वार्ड चार निवासी सुलेमान के साथ हुई थी। आरोप है कि तभी से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित और मारपीट करते आ रहे थे। शुक्रवार को उसकी बहन ने उसे फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। साथ ही पति ने तीन तलाक दे दिया है।
विज्ञापन

I
Iबताया था कि ससुराल वाले उसे कमरे में बंद कर जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर वह बहन के घर पहुंचे। वहां उनकी बहन मृत मिली। आरोप है कि ससुरालियों ने गला दबाकर और जहर देकर हत्या की है। वहीं, सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत व एसओ दिलवर सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article