{"_id":"705a9fbc29fd1890d90d9d97d356ba3c","slug":"woman-crushed-by-tractor-people-blew-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, लोगों ने वाहन फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, लोगों ने वाहन फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। खेतों में काम कर लौट रही एक महिला को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी। महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे सीओ ने हालात काबू करने के लिए पीएसी बुलाई। तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रह्ललादपुर गांव निवासी मघ्घो देवी (45) अपने खेतों से शाम करीब साढ़े पांच बजे लौट रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना किसी ने गांव के ग्रामीणों को दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया। साथ ही चालक को भी मारपीट कर कब्जे में ले लिया। यही नहीं शव को सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने शव के पास नहीं फटकने दिया। हालात को बेकाबू होते देख खानपुर एसओ सुंदरम शर्मा ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र टोलिया भी पहुंच गए, लेकिन स्थिति को काबू करने में नाकाम रहे। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही गांव का एक युवक प्रदीप दुर्घटना में मारा गया था, जिसमें पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद करीब दो घंटे तक मौके पर हंगामा होता रहा और ग्रामीणों शव को सड़क पर ही रखकर जाम लगाए रखा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की भी कतार लगी रही। बाद में मौके पर पहुंची पीएसी और अधिकारियों ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर हालात काबू किया।
विज्ञापन