फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman beaten up after entering home

Roorkee News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, धारदार हथियारों से हमले का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up after entering home
एक महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी निवासी रिप्पी कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती नौ अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी उमा देवी पथवारे में गोबर के उपले पाथ रही थीं। इसी दौरान उनकी भाभी सुमन देवी वहां पहुंची और गाली-गलौज करते हुए उपले और बिठोड़ा तोड़ने लगीं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जब उमा देवी किसी तरह बचकर अपने घर पहुंची तो आरोपी सुमन देवी अपने पति बबीत, पुत्र वंश और भाई टिंकू के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आई। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और शोर मचाने पर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित रिप्पी कुमार ने बताया कि हमले की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने पुलिस से वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने तहरीर के आधार पर सुमन, बबीत, वंश व टिंकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed