फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   With the announcement of Vis in-charge, the voices of protest started rising.

विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के साथ उठने लगे विरोध के सुर

Sat, 04 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
With the announcement of Vis in-charge, the voices of protest started rising.
रुड़की स्थित रामपुर चुंगी पर बसपा प्रदेश प्रभारी का फूंकते कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
बसपा में विधानसभा प्रभारियों की घोषणा होते ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने टिकट आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया है। यही नहीं, प्रदेश प्रभारी को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश प्रभारी बसपा सुप्रीमो को भ्रमित कर पार्टी के विरोध में काम करने वालों को टिकट दिला रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बसपा के कार्यकर्ताओं ने रामपुर चुंगी पर एकत्रित होकर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद प्रभारी के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी बसपा सुप्रीमो को भ्रमित कर नेताओं को पार्टी में शामिल करा रहे हैं। इनमें प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन भी है। बसपा के समर्पित और जनाधार रखने वाले नेताओं को पार्टी से दूर किया जा रहा है। इसका खामियाजा पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदर्शन और पुतला दहन के जरिये बसपा सुप्रीमो मायावती को सच्चाई से अवगत कराना ही उनका उद्देश्य है ताकि पार्टी के विरोध में काम कर रहे पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट दिए जाने की कोशिश शुरू की गई है, जिन्होंने पूर्व में कांग्रेस में शामिल होकर प्रमोशन में आरक्षण समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे खासकर दलित समाज के युवाओं को भारी नुकसान पहुंचा था। ऐसे नेताओं के खिलाफ बहुजन समाज में भारी रोष है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो से ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल न करने की मांग की। इस दौरान अनुज, अशोक, राहुल, संदीप, विकास गौतम, बालेश भर्ती, संजय पेंगोवाल, अनित राणा, करणपाल, श्यामकुमार, संजीव, अरुण बर्मन, संदीप जायसवाल, रामवीर गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed