फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Will go to court on filing a false case'

झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर कोर्ट जाएंगे: चैंपियन समर्थन

Sun, 04 Apr 2021 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Will go to court on filing a false case'
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में समर्थकों ने कोर्ट जाने की बात कही है। चैंपियन समर्थकों ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पुलिस ने जांच के बाद उन पर दर्ज मुकदमा खारिज कर दिया है। अब वे आरोपी के खिलाफ कोर्ट में जाकर मानहानि का दावा करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लंढौरा में दुकानों के ताले तोड़े जाने के मामले में दुकान संचालक संजय अग्रवाल ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता राजा नरेंद्र सिंह और उनके समर्थक के खिलाफ दो अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि चैंपियन समर्थकों ने जबरन उनकी दुकानों के ताले तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया था। इस संबंध में रविवार को चैंपियन के कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर मोहम्मद इस्लाम, सुनील वालिया, विवेक शर्मा ने कहा कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने संजय अग्रवाल के खिलाफ करीब ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। मामले में वे गवाह हैं। तभी से आरोपी संजय उनसे दुश्मनी रखता है। इसी के चलते उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने दावा किया पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ही दुकानों के ताले तोड़कर सामान बाहर निकाला था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने उनके ऊपर दर्ज केस खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि संजय अग्रवाल के झूठे मुकदमे से उनकी प्रतिष्ठा खराब हुई है। अब वे लोग संजय अग्रवाल के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed