{"_id":"60e73a908ebc3e49b85cd004","slug":"will-give-good-quality-milk-to-consumers-rekha-roorkee-news-drn3838835118","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को देंगे अच्छी गुणवत्ता का दूध: रेखा आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को देंगे अच्छी गुणवत्ता का दूध: रेखा आर्य
विज्ञापन
लंढौरा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता का दूध मिलेगा। साथ ही सहकारी संघ की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिकारपुर स्थित आंचल दूध सहकारी संघ में लगभग 82 लाख की एफटीआईआर तकनीक आधारित मिल्क एनालाइजर मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूध फैक्टरी से आसपास के नगरीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता के दूध उत्पाद की क्रीम, पनीर, मक्खन, दही, छाछ आदि उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता का दूध मिल सके, उनका यही प्रयास है। रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि 2009 में शिकारपुर में आंचल दूध फैक्टरी की स्थापना कराई गई थी ताकि जनपद के नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाला दूध, दही उपलब्ध हो और युवाओं को रोजगार मिल सके। इस दौरान फैक्टरी के प्रधान प्रबंधक जीएस मौर्या, जीवन सिंह नागन्याल, रणवीर सिंह, पीयूष आर्य, इस्लाम, खुर्शीद, नफीस अहमद और विकास पाल आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार:
दुग्ध समितियों को सक्षम बनाना सरकार का सपना
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया मिल्क चिंलिंग प्लांट का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि दुग्ध सहकारी समितियां सक्षम बनें और इनका विस्तार हो ताकि इस व्यवसाय से जुड़े लोग स्वावलंबी बन सकें।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री रेेखा आर्या और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बालावाली में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले दुग्ध अवशीतन केंद्र (मिल्क चिंलिंग प्लांट) का भूमि पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के समय अधिकांश स्वरोजगार बंद हो गए, लेकिन पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध व्यवसाय पर कोरोना का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने किसानों को खेती के साथ-साथ दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने की भी अपील की। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि बालावाली में दुग्ध अवशीतन केंद्र बनने से क्षेत्रीय किसानों के साथ-साथ पशुपालक भी दूध को अच्छी कीमत पर बेचकर अपनी आय दोगुनी कर सकेंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, यूसीडीएफ निदेशक जेएस नगन्याल, एसडीएम शैलेंद्र सिहं नेगी, भीम सिंह चेयरमैन, वीरेंद्र प्रधान, भगत सिंह पंवार, राहुल गोयल, प्रमोद शर्मा, डॉ. गुरमीत सिंह डॉ. सुभाष सैनी, सचिन चौधरी, सुंदर सिंह और सचिन सभासद आदि मौजूद रहे।