फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Will establish Roorkee as a model district: Nishank

रुड़की को आदर्श जिले के रूप में स्थापित करेंगे पदाधिकारी: निशंक

Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Will establish Roorkee as a model district: Nishank
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के कैंप कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रुड़की छोटा जिला है। पदाधिकारी इसे एक आदर्श जिले के रूप में स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और जिला प्रभारी आदित्य चौहान भी मौजूद थे। इस मौके पर सांसद निशंक ने कहा कि भाजपा ने एक मजबूत जिलाध्यक्ष और प्रभारी की नियुक्ति की है। ये पदाधिकारी अब रुड़की जिले को आदर्श जिले के रूप में स्थापित करेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचेगा। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि संगठन ने उनपर जो जिम्मेदारी दी है, उसपर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्व विधायक चंद्रशेखर, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed