फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wife's bank account seized in Haryana, husband

Roorkee News: हरियाणा में पत्नी का बैंक अकाउंट सीज, पति पहुंचा रुड़की

Tue, 04 Jun 2024 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wife's bank account seized in Haryana, husband
I
विज्ञापन

IIगंगनहर कोतवाली में हुई है खाते की शिकायत, बैंक खाता सीज होने से परेशान है युवक का परिवार
I
I

I
Iपीड़ित के खाते में ऑस्ट्रेलिया से भाई ने डाले थे पैसे, यहां किसी अन्य से हुई थी ठगी
I
Iहरियाणा में एक युवक की पत्नी का खाता पुलिस ने सीज कर दिया है। खाता क्यों सीज हुआ इसकी जानकारी तक नहीं है। उसकी पत्नी के खाते में युवक के भाई ने ऑस्ट्रेलिया से पैसा ट्रांसफर किया था। अब वह मदद की गुहार लेकर हरियाणा से रुड़की के गंगनहर कोतवाली पहुंचा है। वहां से उसे साइबर सेल भेज दिया गया है।
I
Iहरियाणा से मंगलवार को एक युवक रुड़की गंगनहर कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी का अकाउंट सीज कर दिया गया है। बैंक से जानकारी मिली कि रुड़की गंगनहर कोतवाली में उनके बैंक खाते की शिकायत की गई है लेकिन उन्हें यह तक पता नहीं है कि किसी वजह से उनका खाता सीज किया गया है। युवक ने बताया कि उसका एक भाई ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है। वह हर माह उसकी पत्नी के खाते में ऑनलाइन पैसे भेजता है। कुछ दिन पूर्व भी उनके भाई ने पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। खाते में 68 हजार रुपये हैं लेकिन खाता सीज हो चुका है।
विज्ञापन

I
I
I
Iशिकायत लेकर जब वह गंगनहर कोतवाली पहुंचे तो पता चला कि किसी ने शिकायत की है। शिकायत में पता चला है कि साइबर ठग ने उनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया है। इसके चलते उनका बैंक खाता सीज हुआ है। वह अपने भाई द्वारा भेजे गए पैसे की रसीद लेकर कोतवाली पहुंचे थे। युवक ने बताया कि बैंक खाता सीज होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कोतवाल से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत के चलते उनका खाता सीज हुआ है। मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है। साइबर ठग ने उनके खाते में अगर पैसा ट्रांसफर नहीं किया होगा तो खाता जल्द ही ओपन किए जाने को कहा गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article