फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wife murder case against young man

युवक पर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Jun 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wife murder case against young man
लक्सर। अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या के आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव निवासी अर्जुन ने लगभग छह माह पहले पथरी थाना क्षेत्र के ऐथल गांव निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। अर्जुन को शक था कि पत्नी किसी युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर शनिवार को पति-पत्नी का विवाद हो गया था। इसके बाद अर्जुन ने तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी गांव से फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी ने रायसी चौकी पुलिस पहुंचकर गिरफ्तारी दे दी थी। मामले में मृतका के पिता रविंद्र ने दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी अर्जुन के खिलाफ हत्या और 25 आर्म्स एक्ट की धारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी वर्ष 2017 में भी अपनी पूर्व पत्नी राखी निवासी बेलड़ा को घायल करने और अपनी साली मंजलिका की हत्या करने के मामले में जेल भी गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआई मनोज सिरोला, दरोगा संजय रावत, डिंपल, पुलिसकर्मी अनिल, यशपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed