फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Widow abused and beaten, FIR filed against four

Roorkee News: विधवा को बदसलूकी कर पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Widow abused and beaten, FIR filed against four
महिला को बचाने आए उसके बेटे को भी पीटा
विज्ञापन


लक्सर। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों के साथ एक घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद विधवा के साथ बदसलूकी कर उसकी पिटाई की। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला को छुड़ाने आए उसके बेटे की भी पिटाई की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं लेकिन गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में मामले में समझौता करा दिया गया था। छह अप्रैल को आरोपी हाथ में तलवार, फावड़ा और लाठी लेकर उनके घर में घुस आए, आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़े। उनके व उन्हें बचाने आए बेटे साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया व आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी सुशील, बिजेंद्र, नितिन व मुनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed