{"_id":"c589476b2e400f0914838c9cbf5f6ae7","slug":"whose-head-the-crown-decided-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की बारी है। इसमें जिला पंचायत की 47 सीटों पर सभी राजनीतिक दल बहुमत का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसके दावे में कितना दम है, इसका खुलासा मंगलवार को होगा। मतगणना के बाद ही यह तय हो सकेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत की 47 सीटों के लिए कुल 850 उम्मीदवार हैं और सभी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने भी प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। साथ ही जिला पंचायत की अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए सभी प्रत्याशियों के साथ ही दलों की ओर से भी जोर आजमाइश की जा रही है। मतगणना से पहले तक सभी दल जीत के प्रति आशान्वित हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज अपने पाले में होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बसपा के प्रदेश प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार जिला पंचायत में उनकी पार्टी के 20 से 25 सदस्य जीतेंगे। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार चौधरी राजेंद्र सिंह के अनुसार कांग्रेस के कम से कम 20 सदस्य जिला पंचायत में जीतेेंगे। दावे में बसपा और कांग्रेस से भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा के रणनीतिकार और प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के अनुसार उन्हें कम से कम 20 जिला पंचायत की सीटें जीतने की उम्मीद है, यानी सभी दल जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आश्वस्त हैं, लेकिन हकीकत क्या है इसका फैसला जनता की ओर से किए गए मतदान से होगा, जिसकी गणना मंगलवार की सुबह से आरंभ होगी।
विज्ञापन
आज होगी तीनों चरणों की वोटिंग की मतगणना
रुड़की। पंचायत चुनावों में कौन जीता और कौन हारा यह जानने का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। सभी छह ब्लाकों में एक साथ सुबह आठ बजे से वोटों का पिटारा खुलना शुरू हो जाएगा। देर शाम तक काउंटिंग होने के बाद यह भी साफ हो जाएगा कि जिला पंचायत बोर्ड किस पार्टी का बन रहा है। नारसन, रुड़की, खानपुर, लक्सर, भगवानपुर, बहादराबाद में तीन चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम को जानने के लिए प्रत्याशी, समर्थक और जनसामान्य उत्सुक हैं। अभी तक कयास बाजी लगाकर हार-जीत का फैसला किया जा रहा है, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं होने से संशय बरकरार छोड़ा जा रहा था। अब चुनाव परिणामों की घड़ी आ गई है। प्रत्याशियों की चुनावी लड़ाई के परिणामों को घोषित करने के लिए मंगलवार को मतगणना का काम शुरू हो जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के लिए पड़े वोटों की गिनती शुरू होकर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला पंचायत बोर्ड बनने की स्थिति भी पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव के परिणाम से यह लगभग तय हो जाएगा कि बोर्ड पर कौन सा दल अपना कब्जा कर रहा है। इससे पूर्व मतगणना के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरी कर ली।
पुनर्मतदान में रिकार्ड वोटिंग
मंगलौर। टांडा बन्हेड़ा ग्राम पंचायत से अलग होकर पहली बार अस्तित्व में आई नात्थूखेड़ा ग्राम पंचायत सीट पर सोमवार को पुनर्मतदान हुआ। यहां बनाए गए दो बूथों पर हुए मतदान ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। तय पांच बजे हुए मतदान का प्रतिशत 97.56 प्रतिशत रहा। अंतिम चरण के मतदान में शनिवार को नारसन ब्लॉक की नात्थूखेड़ी ग्राम पंचायत में मतदान के बाद ग्रामीणों ने मतपेटियां बदले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। जिसके चलते यहां मतदान निरस्त कर दिया गया था। सोमवार को यहां दोबारा वोटिंग कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान कोहरे के बावजूद दोपहर बारह बजे तक 60 प्रतिशत तक जा पहुंचा। शाम पांच बजे तक मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान गांव में कुल 511 मतदाताओं में से 499 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि शनिवार को यहां हुए मतदान का प्रतिशत 96 रहा था। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी के अलावा चार एसआई व चार कांस्टेबल तैनात किए गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल भी मौजूद रहे।