फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Who won, who lost, today the box will open

कौन जीता, कौन हारा, आज खुलेगा पिटारा

Wed, 09 Mar 2022 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Who won, who lost, today the box will open
आज सुबह आठ बजे से ईवीएम प्रत्याशियों का भाग्य बांचने लगेंगी। दोपहर तक अधिकांश सीटों पर जीत-हार के रुझान भी स्पष्ट होने लगेंगे। इसे लेकर प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। समर्थकों ने जीत के बाद की तैयारी कर ली हैं। लड्डुओं से लेकर पटाखों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

14 फरवरी को चुनाव के बाद से ही मतदाता वोटों के गणित में उलझे हुए थे लेकिन आज मतगणना के साथ ही स्थिति साफ हो जाएगी। साथ ही प्रदेश में किसकी सरकार बनेेगी, यह भी स्पष्ट हो जाएगा। मतगणना से पहले बुधवार देर रात तक मतदाता जीत हार को लेकर बाजी लगाते दिखे। प्रत्येक दुकान, चौराहे और गलियों में जीत-हार की ही चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। ऐसे में परिणाम को लेकर जहां प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई हैं। वहीं समर्थकों में भी बेचैनी है। समर्थकों में भी ऐसे लोगों की उत्सुकता ज्यादा बनी हुई है। जो खुलकर अपने प्रत्याशी के साथ थे और सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी कर रहे थे क्योंकि उनका प्रत्याशी हारता है तो पांच साल तक राजनीतिक रंजिश का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से प्रत्याशियों के साथ ही हजारों सक्रिय समर्थकों के चेहरों पर भी बेचैनी साफ पढ़ी जा रही है। अब देखना यह होगा कि आज का दिन किस प्रत्याशी को सिकंदर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed