{"_id":"73afe2a881862ad8827fca84036e3fed","slug":"when-complete-all-arrangements-on-polling-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं हों पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं हों पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लाक और तहसील के कर्मचारियों-अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बैठक में ग्राम विकास, ग्राम पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही समस्त लेखपालों एवं संग्रह अमीनों ने भाग लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी की सभी व्यवस्थाएं चुनाव से पहले हो जानी चाहिए। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर मतदान संख्या, मतदान का नाम आदि लिख दिया जाए। जिससे मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन ग्रामीणों को वोट डालने में कोई दिक्कत न आए। बैठक में तहसीलदार गोपाल सिंह चौहान, नायब तहसीलदार पीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन