फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Welcome to the players of the competition to be held in Bihar

बिहार में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का स्वागत

Mon, 06 Jun 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the players of the competition to be held in Bihar
रुडकी नगर निगम सभागार में उत्तराखंड की रग्बी टीम का स्वागत करते अतिथि। - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड की रग्बी टीम राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए पटना जाएगी। आगामी नौ से 12 जून तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सोमवार को टीम का नगर निगम सभागार में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम में खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज रुड़की के साथ ही प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है कि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए रग्बी टीम पटना में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने आशा जताई कि टीम गोल्ड मेडल लेकर लौटेगी। वहीं पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, ऋतुराज, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, समाजसेवी अमन गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। साथ ही आशा जताई कि वह कड़ी मेहनत के साथ उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें। इस मौके पर पुलकित तोमर, आयुष सैनी, कोच बॉबी रावत, कोच बॉबी नेगी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। वहीं अतिथियों ने समाजसेवी सूर्यकांत सैनी के प्रयासों की भी सराहना की। ज्ञात हो कि उत्तराखंड के साथ ही 13 राज्यों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड टीम में सीनियर वर्ग में 12 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं। वहीं जूनियर वर्ग की टीम में भी 12 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed