{"_id":"60da10708ebc3e09c93db9bc","slug":"web-of-cyber-thugs-making-pauper-roorkee-news-drn3829502158","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों का मकड़जाल, बना रहा कंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों का मकड़जाल, बना रहा कंगाल
विज्ञापन
शहर में साइबर ठगों का जाल फैलता जा रहा है। कोई नौकरी तो कोई ऑनलाइन सामान की खरीद फरोख्त के झांसे में आकर अपनी खून-पसीने की कमाई लुटा रहा है। इसके अलावा भी ठग फर्जी कूरियर का झांसा देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों ने पुलिस और साइबर सेल टीम की चुनौतियां भी बढ़ा दी हैं। पुलिस लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है। बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को रुड़की में ठगी के ऐसी ही तीन मामले सामने आए हैं। हालांकि, कूरियर के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, साइबर ठगी करने वालों की पुलिस की जांच कर रही है।
--
ठगी-1 : फर्जी कूरियर के बहाने बनाया शिकार
सिविल लाइंस निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि एक युवक उनके घर कूरियर लेकर पहुंचा। उसने बताया कि उन्होंने कोई सामान ऑनलाइन बुक किया था, जिसे कूरियर के जरिये कंपनी ने उनके पते पर भेजा है। उन्होंने युवक से कोई भी सामान ऑनलाइन खरीद न करने की बात कही, लेकिन युवक कंपनी की ओर से उनके पते पर भेजे गए कूरियर को देने पर अड़ गया। इस पर उन्होंने कूरियर का सामान लेने की बात कही। युवक ने बताया कि कूरियर में जो सामान है, उसकी कीमत एक हजार रुपये है। इस पर उन्होंने एक हजार रुपये युवक को दे दिए। उन्होंने बॉक्स खोलकर देखा तो कुछ नहीं मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। साथ ही ठगी के आरोपी सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
--
ठगी-2 : खाते से उड़ाए दस हजार
झबरेड़ा निवासी निर्देश कुमार ने बताया कि उनका रुड़की सिविल लाइंस स्थित एक बैंक में खाता है। सोमवार को वह किसी काम से बैंक आए थे। उन्होंने अपना खाता चेक करवाया तो पता चला कि किसी ने दस हजार रुपये निकाले हैं। बैंक से जानकारी ली गई तो पता चला कि सहारनपुर से रकम निकाली गई है। उन्होंने मामले में बैंक को लिखित में शिकायत की। इसके बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही बताया कि उनके पास न ही कोई कॉल आई और न ही उन्होंने किसी को अपना एटीएम कार्ड दिया। बावजूद इसके खाते से रकम निकाल ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--
ठगी-3 : नई के बहाने पुरानी एलईडी भी ले उड़े
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी उमाकांत शर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में चार लोग गाड़ी से घूमकर एलईडी और अन्य सामान पर डिस्काउंट दे रहे थे। वह भी युवकों के पास पहुंचे और बताया कि उनका एलईडी खराब है और वह बदलना चाहते हैं। इस पर युवकों ने पुराने एलईडी और दो हजार रुपये लेकर नया एलईडी देने की बात कही। झांसे में आकर उन्होंने युवकों को पुरानी एलईडी और दो हजार रुपये दे दिए। युवकों ने उन्हें बताया कि वह कुछ देर में उनके घर पर आकर नया एलईडी देंगे। युवकों ने उन्हें अपना पेन कार्ड, मोबाइल और गाड़ी नंबर भी नोट कराया। इसके बाद युवक चले गए और कुछ देर बाद उमाकांत के पास कॉल आई। बताया कि चार हजार रुपये और खाते में ट्रांसफर करने होंगे, तभी नई एलईडी मिल सकेगी। उन्होंने चार हजार देने से इनकार कर दिया और अपनी एलईडी वापस करने की बात कही। इस पर युवकों ने एलईडी बेचने की बात कही और रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया। पीड़ित की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
--
साइबर और अन्य ठगी से बचने के लिए लोगों को समय-समय पर पुलिस की ओर से जागरूक किया जाता है। जागरूकता ही ठगी से बचने के लिए सबसे बड़ा हथियार है। जो ठगी के मामले आए हैं, उन्हें पुलिस को सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात