फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water flowing onto the road due to a pipeline leak

Roorkee News: पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

Thu, 24 Sep 2026 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Water flowing onto the road due to a pipeline leak
ग्राम पंचायत तेलपुरा के मजरा डांडा में पेयजल पाइपलाइन में लंबे समय से हो रहे लीकेज के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की टंकी से जुड़ी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है जिससे जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़क पर लगातार पानी भरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन कई महीनों से टूटी हुई है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे एक ओर जहां पेयजल की बर्बादी हो रही है वहीं दूसरी ओर सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। बरसात और पाइपलाइन से बह रहे पानी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल राणा, सुनील राणा, पूरन चौहान सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed