फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water crisis in Ramnagar for three days

Roorkee News: रामनगर में तीन दिन से पानी का संकट, 10 हजार लोग परेशान

Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Ramnagar for three days
रामनगर में तीन दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। ओवरहेड टैंक को पानी की आपूर्ति करने वाली ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। हालात यह हैं कि सुबह और शाम तीन-तीन घंटे होने वाली पानी की सप्लाई घटकर महज एक-एक घंटे रह गई है। इससे क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण ओवरहेड टैंक भी पूरी तरह नहीं भर पा रहा है। इसके कारण पानी का दबाव बेहद कम हो गया है। स्थिति यह है कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी जुटाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गिरधारी लाल, हरीश लखानी, रामचंद्र सेतिया, पुष्पदत्त, भारत, गौरव दुआ, अमन अरोड़ा, डिंपल वैद्य, तरुण आनंद, संदीप शर्मा और रवि सिंघल आदि का कहना है कि तीन दिन से पानी की आपूर्ति महज एक घंटे हो रही है। इससे घरों की पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। सुबह के जरूरी काम निपटाने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कम दबाव के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दो-तीन माह में खराब हो रही मोटर

रामनगर में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने की समस्या बार-बार सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर दो-तीन माह में मोटर खराब हो जाती है जिससे जलापूर्ति बाधित होती है। ऐसे में जल संस्थान की ओर से ट्यूबवेल के रखरखाव और स्थायी समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता विवेक रवि ने बताया कि एक ट्यूबवेल की मोटर में खराबी आ गई है। इसे ठीक कराया जा रहा है। शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। वहीं, पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि कार्तिक मास में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उन्होंने सुबह साढ़े पांच बजे से पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की थी लेकिन यह व्यवस्था भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed