फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Warned of agitation for non-payment of bond amount

Roorkee News: बांड की रकम न देने पर आंदोलन की चेतावनी

Fri, 16 Jun 2023 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Warned of agitation for non-payment of bond amount
किसानों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर पेराई सत्र में काटे गए बांड (अतिरिक्त सट्टा) की राशि काटने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ के राजपाल सिंह, विनय कुमार, गोरख सिंह, कुशल पाल सिंह सैनी ने स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर बताया कि समिति द्वारा किसानों की बांड राशि का काटा गया पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि इस बाबत गन्ना आयुक्त से बात कर समस्या का हल किया जाएगा। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उधर, सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी समितियों को धनराशि वापस किए जाने की बाबत पत्र लिखा गया था। इस संबंध में गन्ना आयुक्त को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed