{"_id":"56c1b3e66748f185da82a54c1d9b3089","slug":"ward-boy-missing-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वाय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। सिविल अस्पताल में तैनात एक वार्ड ब्वाय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रुड़की में शंकर निवासी नेपाल वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत है। शंकर का पूरा परिवार नेपाल में रहता है। वह अस्पताल के क्वार्टर में अकेला रहता है। बृहस्पतिवार से शंकर लापता है। शुक्रवार को भी वह ड्यूटी पर नहीं आया। उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आया। उसके कमरे में ताला लगा है।
विज्ञापन