{"_id":"6af1c83b2b76f75e6a049b49","slug":"wanted-suspect-has-been-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1108751-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 21 किलो गांजा बरामदगी में एक साल से फरार इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 21 किलो गांजा बरामदगी में एक साल से फरार इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
21 किलो गांजे की बरामदगी के मामले में एक साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कलियर पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिये उसकी तलाश करते हुए गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार क्षेत्र से उसे दबोच लिया।
कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई 2025 को एएनटीएफ की टीम ने बेड़पुर स्थित शाहजी पीर तिराहे के पास साबिर हुसैन को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में साबिर ने बताया था कि वह गांजे की खेप गाजियाबाद निवासी अमजद सिद्दीकी से लेकर आया था।
गांजा कलियर में एक महिला को सौंपा जाना था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के बाद साबिर हुसैन और महिला आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था जबकि अमजद गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस ने उसकी तलाश में गाजियाबाद में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
लगातार फरार रहने पर एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सात नवंबर को गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र से अमजद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली में भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी जुटा रही है।