{"_id":"6af1e79c290fe212780538b1","slug":"bsm-trusts-protest-continues-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1109076-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बीएसएम ट्रस्ट का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बीएसएम ट्रस्ट का धरना जारी
विज्ञापन
बीएसएम चैरिटेबल ट्रस्ट की कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहा धरना दीपावली के दिन भी जारी रहा। धरना सोमवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। दावा किया गया कि आंदोलन को अब शहर से बाहर के शिक्षा प्रेमियों का भी समर्थन मिलने लगा है। कई लोगों ने व्हाट्सएप संदेश भेजकर ट्रस्ट के प्रति नाराजगी जताई और धरने का समर्थन किया।
वक्ताओं ने कहा कि यदि ट्रस्ट के पदाधिकारी सही हैं तो उन्हें एसआईटी जांच कराने में क्या आपत्ति है। सर्वसमाज के सहयोग से बनी संस्था पर किसी एक परिवार का अधिकार होना दुखद है। अरविंद कुमार शर्मा ने धरने की सफलता की कामना की। वहीं, दीपक शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही। ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि पूर्वजों की संस्था को कथित कब्जे से मुक्त कराना ही उनकी टीम का संकल्प है। डॉ. सम्राट सुधा, राजकुमार दुःखी, बिट्टू शर्मा, जितेंद्र सैनी और मनोज शर्मा ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। धरनास्थल पर मनोज कौशिक, शोभित गौतम, अर्जुन पंडित, मामचंद शर्मा, धीरज शर्मा, आदित्य चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद