फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wanted reward arrested in case of robbery from businessman

Roorkee News: व्यापारी से लूट मामले में वांछित इनामी बदमाश धरा

Wed, 11 Jan 2023 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Wanted reward arrested in case of robbery from businessman
तीन माह पूर्व रुड़की के थोक व्यापारी से हुई लूट के मामले में वांछित इनामी बदमाश को पुलिस ने सीआईयू की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

रुड़की के सोनालीपुरम निवासी राहुल गर्ग 13 अक्तूबर की शाम को मंगलौर से अपने व्यापार के रुपये एकत्र कर स्कूटी से रुड़की लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक के पास बदमाशों ने उनके स्कूटर पर डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया। साथ ही बैग में रखे करीब आठ लाख रुपये और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के करीब एक माह बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये, तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि उनके साथ लक्सर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर निवासी असमान उर्फ उस्मान उर्फ झगड़ा भी शामिल था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि असमान अपने घर पर आया हुआ है। इसपर मंगलौर पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक कमलकांत रतूड़ी, सीआईयू उपनिरीक्षक अहसान अली, लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा आदि ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनामी बदमाश का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed