फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wait is over, Dhandera got the status of Nagar Panchayat

इंतजार खत्म, ढंडेरा को मिला नगर पंचायत का दर्जा

Sat, 24 Jul 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wait is over, Dhandera got the status of Nagar Panchayat
रुड़की। ढंडेरा को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। ढंडेरा को नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर करीब छह साल से कवायद चल रही थी। शासनादेश जारी होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ढंडेरा को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि तब इस घोषणा का शासनादेश जारी नहीं हो पाया था। इसी बीच विधानसभा चुनाव के शोर में यह मामला दब गया। क्षेत्रीय लोग लगातार ढंडेरा को नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर प्रयास करते रहे। वहीं इसी साल तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिले में चार नगर पंचायतों को बनाए जाने की घोषणा की। इसमें इमलीखेड़ा, पाडली, रामपुर और ढंडेरा शामिल थे। इस घोषणा का शासनादेश जारी होता कि इससे पहले ही तीरथ सिंह रावत सीएम बन गए। ऐसे में यह मामला फिर अटक गया। बीच में कुछ लोग मामले को लेकर कोर्ट भी गए। इसी बीच पाडली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा हुई और इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया। वहीं अब पंचायत चुनाव भी नजदीक आने लगे हैं। ऐसे में ढंडेरा को लेकर कोई फैसला नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा था। इस बीच शहरी विकास मंत्रालय के सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने ढंडेरा को नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश जारी होने के बाद लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इमलीखेड़ा और रामपुर पर अभी भी संशय
ढंडेरा को नगर पंचायत बनाए जाने के शासनादेश के बाद सियासी गलियारों में फिर से हलचल शुरू हो गई है, क्योंकि जिले में अब इमलीखेड़ा और रामपुर को नगर पंचायत बनाए जाना शेष रह गया है। अब इन दोनों गांव के लोगों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल इमलीखेड़ा में गुम्मावाला माजरी और रांघड़वाला को जोड़कर नगर पंचायत बनाई जानी तय है और रामपुर में सालियर और इब्राहिमपुर देह को जोड़कर नगर पंचायत बननी है। शासनादेश जारी नहीं होने के चलते दोनों नगर पंचायत पर संशय बना हुआ है। इन छह गांवों के लोग शासनादेश जारी नहीं होने के चलते पंचायत चुनाव की तैयारी भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed