फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Volunteers spread the message of cleanliness and awareness

Roorkee News: स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता और जागरूकता का संदेश

Mon, 23 Feb 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Volunteers spread the message of cleanliness and awareness
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन
विज्ञापन

लक्सर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नगर के सीमली में स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय शिविर की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विचित्र नारायण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। महाविद्यालय रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कनुप्रिया और डॉ. प्रीति शर्मा ने कहा कि स्वच्छता पर ध्यान दिए जाने से कई गंभीर रोगों से बचाव हो सकता है। स्वस्थ्य युवा ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहायक बन सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही घर - घर जाकर लोगां को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य, साफ पानी के प्रयोग, हाथ धोने और कचरे के उचित निस्तारण के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुशील भाटी, स्नेहलता, डॉ. शरद त्रिपाठी, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. दीक्षित कुमार, डॉ. विवेकानंद भट्ट और स्वयंसेवी छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed