फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vivek reached Laksar with the target of planting 51 lakh saplings

Roorkee News: 51 लाख पौधे रोपने के लक्ष्य के साथ लक्सर पहुंचे विवेक

Sat, 27 Dec 2025 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Vivek reached Laksar with the target of planting 51 lakh saplings
51 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य लेकर चल रहे मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी विवेक नामदेव ने लक्सर पहुंचकर पौधरोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष और समाजसेवियों ने विवेक की पहल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन




मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी विवेक नामदेव समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। इसके लिए उन्होंने देशभर में 51 लाख पौधे रोपने का संकल्प लिया है। विवेक को ट्री मैन के नाम से भी पुकारा जाता है। 24 दिसंबर को वह समाजसेवी राघवेंद्र नामदेव और आकाश नामदेव के साथ उत्तराखंड पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां विभिन्न शहरों में पौधरोपण के दौरान वह लक्सर पहुंचे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार और समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उन्होंने नगर में पौधरोपण किया। विवेक ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के घातक परिणामों से बचने और पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह इसके लिए देशभर में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि विवेक की पहल सराहनीय है। पौधरोपण में डॉ. राजेंद्र वर्मा, मुकेश नामदेव, रुपेश नामदेव, राकेश नामदेव, अजीत, निशान सिंह सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed