फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vishwajeet of Army School asked question to the Prime Minister

विश्वजीत ने पूछा प्रधानमंत्री से होनहार छात्रों के लिए सवाल

Fri, 01 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Vishwajeet of Army School asked question to the Prime Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव टेलीकॉस्ट देखते डीपीएस के छात्? - फोटो : HARIDWAR
आज देशभर में हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में रुड़की के आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर के छात्र विश्वजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसे होनहारों को लेकर प्रश्न किया जो प्रतिभावान होने के बावजूद किन्हीं कारणों से पीछे रहे जाते हैं। प्रधानमंत्री ने छात्र के सवाल का जवाब दिया। इसके अलावा नगर के जीआईसी इंटर कॉलेज में भी छात्रों ने सीईओ की मौजूदगी में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजित हुआ। इसमें पूरे देश से विभिन्न शहरों के 40 बच्चों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का मौका मिला। रुड़की के आर्मी स्कूल नंबर-1 के कक्षा 11 के छात्र विश्वजीत ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रश्न पूछा। विश्वजीत ने बताया कि अक्सर ऐसे छात्र पीछे रह जाते हैं जो वास्तव में आगे बढ़ने योग्य हैं लेकिन किन्हीं कारणों से वे आगे नहीं बढ़ पाते। हम उन छात्रों के लिए क्या कर सकते हैं। इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया कि प्रतिभा कभी छिपी नहीं रह सकती है। निरंतर प्रयास करते रहने से एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को नगर के जीआईसी इंटर कॉलेज में भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को सुनने के लिए छात्र पहुंचे। कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए कॉलेज मे एलईडी टीवी और इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य जीआईसी इंटर कॉलेज सुबोध मलिक, रामकुमार वर्मा, अजय सैनी, केपीएस चौहान, ललित जोशी, दीपक कौशिक, भारती गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed