{"_id":"c64aeea06f34a01e0cf71a63a99d779b","slug":"villagers-threw-stones-at-the-plant-stress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्लांट पर किया पथराव, तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्लांट पर किया पथराव, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। कुआखेड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पर शनिवार की देर रात बाहर से आई कूड़े से लदे वाहनों को फैक्ट्री के अंदर कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्लांट पर पथराव कर दिया। प्लांट के भीतर काम कर रहे कर्मचारियों ने छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने ग्रामीणों को खदेड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लक्सर क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट 2007 से स्थापित है। यहां फैक्ट्रियों से आने वाले कूड़े का निस्तारण किया जाता है। फैक्ट्री को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भी अनुमति प्राप्त है। लेकिन पिछले तीन माह से यहां के ग्रामीण प्लांट के खिलाफ इसे बंद कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट के कारण गांव में प्रदूषण जनित बीमारियां फैल रही हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल, लक्सर तहसील प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने क्षेत्र की जमीनों के सैंपल भी लिए थे। लेकिन सैंपल में पानी के नमूनों में प्लांट के चलते कोई हानिकारक तत्व मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों के विरोध के चलते प्लांट में कई महीनों से कूड़ा निस्तारण के लिए बाहर से आने वाली गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को उस समय अचानक स्थिति गंभीर हो गई जब रात करीब दस बजे पुलिस की मदद से बाहर से आई दो कूड़े से लदे वाहनों को प्रवेश करा दिया गया। इस दौरान पुलिस तो वहां से चली गई लेकिन दो कांस्टेबलों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्लांट पर पथराव कर दिया। प्लांट के भवनों के शीशे टूट गए। अंदर मौजूद कर्मचारियों को छिपकर जान बचानी पड़ी। फैक्ट्री अधिकारियों की सूचना भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी ने मोर्चा संभाला और बमुश्किल ग्रामीणों को खदेड़ा। तनाव के मद्देनजर अभी मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात है। वहीं पुलिस फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। पुलिस उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन