{"_id":"64b587580886b97e6a0dce12","slug":"villagers-surrounded-the-mla-who-arrived-on-inspection-roorkee-news-c-5-1-drn1027-202762-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निरीक्षण पर पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निरीक्षण पर पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्रीय विधायक शहजाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के एक गांव में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसका वीडियो सोशलमीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लक्सर क्षेत्र के एक गांव का तीन दिन पहले का बताया जा रहा है।
पिछले तीन दिन से सोशलमीडिया पर लक्सर क्षेत्रीय विधायक शहजाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लक्सर क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद 3 दिन पहले लक्सर क्षेत्रीय विधायक शहजाद क्षेत्र के एक गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में ग्रामीण विधायक से इस बात से नाराज दिखाई दे रहे थे कि वह चुनाव जीतने के बाद पहली बार गांव में आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान अन्य सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की, लेकिन इस दौरान क्षेत्रीय विधायक शहजाद नजर नहीं आए। वहीं विधायक शहजाद का कहना है कि लक्सर पूरा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ प्रभावितों के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।