फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   villagers stopped vehicle loaded with illigal mining material.

ग्रामीणों ने रोके खनन सामग्री भरे वाहन

Tue, 01 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Tue, 01 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

रामपुर रायघटी गांव के ग्रामीणों ने खनन सामग्री से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोककर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर रामपुर रायघटी गांव के सामने गंगा में आवंटित खनन पट्टे से खनन सामग्री लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को ग्रामीणों ने रोक लिया और जमकर हंगामा किया।


ग्रामीण धर्मसिंह, मोहन कुमार, ब्रह्मसिंह, ओमवीर सिंह, अमित कुमार, निर्मल कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रास्ते से होकर गुजर रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे रात्रि के समय क्षतिग्रस्त सड़क पर गिरकर दुपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। खनन पट्टे स्वामी को कई बार सड़क ठीक कराए जाने के संबंध में कहा जा चुका है। लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। इसके बाद मजबूर होकर ग्रामीणों ने गांव से निकल रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोका है। इसके बाद खनन पट्टे स्वामी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर हंगामा कर रहे ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने गांव के रास्ते से वाहनों को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed