Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No relief from traffic congestion on the town's main thoroughfare

Roorkee News: नगर में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात

Sun, 22 Nov 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 22 Nov 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
No relief from traffic congestion on the town's main thoroughfare
दोपहर और शाम के समय आरओबी पर रोजाना बन रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

लक्सर। नगर में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से राहगीरों को निजात नहीं मिल पा रही है। दोपहर और शाम के समय कमोबेश रोजाना ही आरओबी और गोवर्धनपुर व हरिद्वार मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को भी हाईवे पर राहगीरों को समस्या सेे जूझना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। सर्दियों के दौरान नगर में जाम की समस्या बढ़ जाती है। लक्सर - हरिद्वार हाईवे पर नगर के मध्य बने रेल ओवर ब्रिज और आरओबी से गोवर्धनपुर मार्ग व हरिद्वार मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। दोपहर के समय स्कूलों और फैक्टरी की छुट्टी के समय यहां लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। ऐसे में शाम के समय भी बाजार में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने और कामगारों के लौटने के समय अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को नगर में घंटों लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा था। शनिवार को भी आरओबी, गोवर्धनपुर मार्ग और हरिद्वार मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। समस्या को देखते हुए पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है लेकिन पुलिसकर्मियों की मशक्कत के बाद भी हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हाईवे पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed