फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers mining mafia circle

ग्रामीणों ने खनन माफिया का घेरा

Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

खानपुर। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गंगा नदी के बालावाली घाट पर अवैध खनन करते खनन माफिया को घेर लिया और सूचना देकर पुलिस प्रशासन को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माफिया पट्टे की आड़ में कृषि भूमि से अवैध खनन कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन ने खनन से लदे वाहन चालकों पर रायल्टी के कागज होने की बात कहते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस ने नौ ट्रैक्टर ट्रालियों का ओवरलोड में चालान काटकर वाहनों को छोड़ दिया।

विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के बालावाली गांव के पास से गंगा नदी होकर बहती है। प्रशासन ने गंगा नदी में खनन का पट्टा आवंटित है। खनन पट्टे की आड़ में खनन माफिया लगातार कृषि भूमि से अवैध खनन कर रहे है। शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खनन माफिया को घेर लिया और हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि खनन माफिया खनन पट्टे की आड़ में लगातार अवैध खनन कर रहा है। उनका कहना था कि अवैध खनन के बारे में पुलिस प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को फोन कर मौके पर बुला लिया। लेकिन जब तक पुलिस प्रशासन  मौके पर पहुंचा तब तक खनन माफिया अवैध खनन से लदे वाहनों को सड़क पर ले आए। ग्रामीणों ने खनन माफिया के वाहनों को घेर लिया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विजयपाल राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं खानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण खनन माफिया के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि खनन से लदे वाहनों के पास रायल्टी है। इस पर हम कार्रवाई नहीं कर सकते। ग्रामीणों ने खनन से लदे वाहनों का ओवरलोड का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस प्रशासन ने नौ ट्रैक्टर ट्रालियों का ओवरलोड मे पांच-पाच सौ रुपये के चालान काटे। हंगामा करने वालों में सुशील चौधरी, अरुण पंवार, लव सैनी, सुमित, कुशल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed